लोअर छत्तर के पास गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

जोगिन्दरनगर : उपमंडल के तहत लिंक रोड़ के करीब लोअर छत्तर के पास रविवार को गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. गाड़ी जोगिन्दरनगर की बताई जा रही है. गनीमत रही कि गाड़ी बांस के पेड़ से जा टकराई जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया. गाड़ी में सवार 3 लोगों को हल्की चोटें आई हैं.

गाड़ी सवारों को आई मामूली चोटें

हादसे के वक्त गाड़ी में तीन लोग सवार थे जिन्हें मामूली चोटें आई है. घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है. जैसे ही यह गाड़ी लोअर छत्तर के पास पहुंची बांस के पेड़ के साथ जा टकराई.  

 

बांस के पेड़ से टकराई

गनीमत यह रही कि गाड़ी बांस के पेड़ से टकराकर सड़क के किनारे रुक गई जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया. यह गाड़ी मच्छयाल से जोगिन्दरनगर की ओर जा रही थी कि तभी छत्तर के पास बांस के पेड़ के साथ जा टकराई जिससे गाड़ी को काफी नुक्सान हुआ है. वहीँ गाड़ी में सवारों को मामूली चोटें आई हैं.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *