बाइक की टक्कर से महिला की मौत

जोगिन्दरनगर : मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर जोगिन्दरनगर बाजार में एक तेज रफ्तार बाइक सवार राह चलते मां और उसके दो बच्चों को रौंदकर फरार हो गया। तीनों घायलों को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। लेकिन प्राथमिक उपचार के दौरान मां ने दम तोड़ दिया है।

मृतका की पहचान अंजू देवी निवासी टोबड़ी जोगिन्दरनगर के रूप में हुई है। घायल बच्चों की पहचान कार्तिक(5) और वंदना (3) के रूप में हुई है।

हादसे की पुष्टि डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने की है। बाइक सवार की तलाश जारी है। उधर, अस्पताल में गुस्साए लोगों ने विरोध जताया। मौके पर नामांकन के बाद विधायक प्रकाश राणा भी पहुंचे। इस दौरान परिजनों व स्थानीय लोगों ने विरोध जताते हुए आरोपी चालक को तुरंत पकड़ने की मांग की है।

 

मृतक अंजू देवी आज ही अपने घर से टोबड़ी गांव में ससुराल जा रही थीं, मगर रास्ते में हादसे का शिकार का गईं। अस्पताल में परिजनों को रो-रो के बुरे हाल है तथा पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *