12 से 14 वर्ष के बच्चों को कल से लगेगी वैक्सीन

देश में अब 12 से 14 वर्ष के बच्चों को भी कोरोना वैक्सीन लगने का रास्ता साफ  हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि बुधवार, 16 मार्च से 12 साल से ऊपर के बच्चों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी।

इसी वर्ष जनवरी से 15 वर्ष से ऊपर के बच्चों के टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट कर बताया कि 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को प्रिकॉशन डोज या बूस्टर डोज भी दी जाएगी। मेरा बच्चों के परिजनों व 60 आयुवर्ग के लोगों से आग्रह है कि वैक्सीन जरूर लगवाएं।

अब 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोर्बेवैक्स वैक्सीन की डोज दी जाएगी। ध्यान रहे कि देश में तीन जनवरी, 2022 से पहली बार 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू हुआ था। तब से 15 से 18 वर्ष के बच्चों को टीके लगाए जा रहे हैं। इस कारण बड़े बच्चों के स्कूल खोलने में भी आसानी हुई।

अब 12 वर्ष के बच्चों को भी टीका लगाने से छोटे बच्चों को भी स्कूल भेजने में कोई हिचक नहीं रहेगी। जिन बच्चों का जन्म वर्ष 2008, 2009 या 2010 में हुआ है, उन्हें टीके लगाए जाएंगे। देश में 18 साल से कम उम्र के लोगों के लिए उपलब्ध यह कोरोना रोधी चौथा टीका होगा।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *