कृषि विभाग के विक्रय केंद्रों से खरीदें रबी फसलों के बीज

जोगिन्दरनगर : चौंतड़ा और पद्धर ब्लॉक में रबी फसलों के बीज कृषि विभाग के विक्रय केंद्रों में उपलब्ध हो गए हैं। किसान गेंहूं, जौ, बरसीम, मटर सहित अन्य सब्जियों के बीज कृषि विभाग के विभिन्न विक्रय केंद्रों के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

इस बार चौंतड़ा ब्लॉक में जहां 12 सौ क्विंटल तो वहीं पद्धर ब्लॉक में 1400 क्विंटल गेहूं का बीज विक्रय करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए विषयवाद विशेषज्ञ कृषि चौंतड़ा अरुण कुमार अबरोल ने बताया कि चौंतड़ा ब्लॉक में इस बार 12 सौ क्विंटल गेहूं का बीज विक्रय करने का लक्ष्य रखा गया है।

इसी तरह बरसीम 20 क्विंटल, जौ 50 क्विंटल सब्जियों में मटर 15 से 20 क्विंटल, प्याज 25 किलोग्राम, सरसों 50 किलोग्राम, पालक 50 किलोग्राम, मूली 15 से 20 किलोग्राम, धनिया 15 से 20 किलोग्राम, मैथी 10 किलोग्राम तथा फूलगोभी 4 किलोग्राम बीज विक्रय करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

साथ ही किसान राई घास का बीज भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा मध्य नवंबर या दिसंबर के प्रथम सप्ताह में किसान आलू का बीज भी प्राप्त कर सकते हैं।

इस बार 100 क्विंटल आलू का बीज विक्रय करने का लक्ष्य रखा है। चौंतड़ा ब्लॉक से संबंधित किसान कृषि बीज विक्रय केंद्र चौंतड़ा से इन बीजों को प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा ढेलू, द्राहल, द्रुब्बल, लांगणा, भड़ोल तथा पंडोल में भी विक्रय केंद्र हैं। उधर विषयवाद विशेषज्ञ कृषि पधर सोनम कुमारी ने बताया कि पधर ब्लॉक में इस बार 14 सौ क्विंटल गेहूं का बीज विक्रय करने का लक्ष्य रखा गया है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *