घुमारवीं के पास कार पलटने से 3 घायल

घुमारवीं : घुमारवीं-सरकाघाट-जोगिन्दरनगर सुपर हाईवे पर घुमारवीं से करीब 3 किलोमीटर दूर लुहारवीं व सिल्ह के बीच वीरवार को एक गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 3 लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मिहाड़ा निवासी प्यार चंद व वर्षा देवी तथा भटोली निवासी बिशन दास के रूप में हुई है। ये लोग मोरसिंघी मस्धान की तरफ  जा रहे थे कि उक्त स्थान पर कार दुर्घटना का शिकार हो गई, जिससे तीनों घायल हो गए।

तीखा मोड़ और गड्ढा बना वजह

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर तीखा मोड़ है और साथ ही गड्ढा है, जिसके चलते पहले भी कई वाहन यहां पर दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से आज तक इसे दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि इस स्थान पर मोड़ को ठीक किया जाए और गड्ढे को भी भरा जाए, ताकि यहां पर और दुर्घटनाएं न हों।

जल्द करेंगे दौरा : एसडीएम

एस.डी.एम. घुमारवीं शशिपाल वर्मा ने कहा कि इस स्थान का दौरा करेंगे तथा मौके का जायजा लेकर संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे। यह खेद का विषय है कि इस स्थान पर इतनी ज्यादा दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, मगर विभाग इस ओर कोई कारगर कदम नहीं उठाया जा रहा है।
होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *