जोगिन्दरनगर : राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिन्दरनगर में सोमवार को प्रोफेसर उपमा धीमान की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता बारे कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

100 विद्यार्थियों ने किया जागरूक
इस कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी एक रैली विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई जिसमें लगभग 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया यह रैली महाविद्यालय परिसर से जोगिन्दरनगर बाज़ार तक निकाली, जिसमें विद्यार्थियों द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी विभिन्न नारे भी लगाए गए।
पाठ प्रतियोगिता तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
- काव्य पाठ प्रतियोगिता में प्रथम,
- द्वितीय और तृतीय स्थान पर क्रमशः आकांक्षा, अंशिका और भवानी ठाकुर रही।
- प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय एवं
- तृतीय स्थान पर क्रमशः शालू और सानिया , मुस्कान और संजना, सोनिया और चंद्रकांत रहे ।
सड़क सुरक्षा बारे दी जानकारी
मुख्यातिथि महोदया प्रोफेसर उपमा धीमान द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के संबंध में ज्ञानवर्धक जानकारी भी दी गई । इस कार्यक्रम में प्रोफेसर दीप्ति शर्मा भी उपस्थित रही अंत में राष्ट्रगान द्वारा इस कार्यक्रम का समापन किया गया।
मुख्य अतिथि ने बांटे पुरुस्कार
इस कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा क्लब के अध्यक्ष प्रोफेसर पवन कुमार और सदस्य विमला शर्मा द्वारा किया गया। विजेता विद्यार्थियों को मुख्यातिथि महोदया द्वारा पुरुस्कार भी वितरित किए गये और लगभग 150 विद्यार्थी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।































