बाल पाठशाला जोगिन्दरनगर और मझारनू स्कूल के विद्यार्थियों ने पास की एनएमएमएस परीक्षा

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर में स्थित बाल पाठशाला जोगिन्दरनगर के छात्र युवांशऔर राजकीय उच्च पाठशाला मझारनू के दो विद्यार्थियों अभिनव और अंशिका ने एनएमएमएस स्कॉलरशिप की परीक्षा पास करके जोगिन्दरनगर क्षेत्र का मान बढ़ाया है. वहीँ बाल पाठशाला के प्रधानाचार्या श्री गोपाल सिंह और मझारनू स्कूल में कार्यरत प्रधानाचार्य श्री गिरीश ठाकुर ने बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी है.

मझारनू स्कूल में कार्यरत प्रधानाचार्य श्री गिरीश मेधावी विद्यार्थियों के साथ

प्रधानाचार्य श्री गिरीश ठाकुर ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी दो विद्यार्थी अभिनव और अंशिका ने एनएमएमएस एससीईआरटी सोलन द्वारा आयोजित एनएमएमएस स्कॉलरशिप परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने विद्यालय तथा अपने माता पिता का नाम रोशन किया है।

अभिनव ने 96 अंक तथा अंशिका ने 89 अंक लेकर यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। इन विद्यार्थियों को अब आगामी 4 वर्षों तक 12000 रुपए प्रति वर्ष की दर से कुल 48000 रुपए स्कॉलरशिप मिलेगी।

प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि पर दोनों विद्यार्थियों अभिनव , अंशिका,इनके माता पिता तथा विद्यालय के कर्मठ अध्यापक अध्यापिकाओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से तैयारी करते हुए पिछले 4 वर्षों से लगातार राजकीय उच्च पाठशाल मझारनू के विद्यार्थी एनएमएमएस परीक्षा पास करते आ रहे हैं।

सत्र 2022-23 से अब तक कुल 9 विद्यार्थियों ने एनएमएमएस परीक्षा उत्तीर्ण की है। उन्होंने कहा कि इस शानदार उपलब्धि का पूरा श्रेय विद्यालय परिवार के सभी कर्मठ ,मेहनती अध्यापक अध्यापिकाओं तथा होनहार विद्यार्थियों को जाता है तथा हम सब मिलकर इसी तरह पूरी लगन और निष्ठा के साथ विद्यालय और विद्यार्थियों के हित के लिए कार्य करते रहेंगे।

मेधावी छात्र के साथ बाल पाठशाला के प्रधानाचार्य व अन्य स्टाफ

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बाल पाठशाला जोगिन्दरनगर के छात्र युवांश ने भी एनएमएमएस की परीक्षा उतीर्ण की है। इस छात्रवृत्ति में चार वर्ष के लिए प्रतिवर्ष 12000 रुपये मिलेंगे।

जो कि कुल राशि 48000 रुपये होगी। इस उपलब्धि के लिए युवांश तथा इसके अविभावकों को प्रधानाचार्य श्री गोपाल सिंह ने तथा समस्त स्टाफ सदस्यों नें शुभकामनायें दी तथा यह भी बताया कि इस उपलब्धि से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।