होम

जोगिन्दरनगर और चौंतड़ा में हुआ राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा का स्वागत

जोगिन्दरनगर : हिमाचल प्रदेश से नवनिर्वाचित राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा का जोगिन्दरनगर और चौंतड़ा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं तथा स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

जोगिन्दरनगर और चौंतड़ा में राज्य सभा सांसद अनुराग शर्मा का स्वागत

शिमला से अपने घर बीड़ वापस लौटने पर अनुराग शर्मा के स्वागत में यह पर्यटन निगम के होटल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां अनुराग शर्मा को शाल वो टोपी से सम्मानित किया गया वहां उनके निर्विरोध राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर बधाई भी दी गई।

राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने सपने में भी ये पद नहीं सोचा था जो आज कांग्रेस पार्टी ने मुझे सौंपा है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच पर खरा उतरना मेरे लिये बहुत बड़ा चैंलेज है जिसके लिए हर कार्यकर्ता व नेता का साथ आवश्यक है । अनुराग शर्मा ने पार्टी के शीर्ष नेताओं का धन्यवाद भी किया।

चौंतड़ा में भी वेलकम

नवनिर्वाचित राज्यसभा सदस्य अनुराग शर्मा का चौंतड़ा पहुंचने पर चौंतड़ा व्यापार मंडल द्वारा भव्य स्वागत किया गया । इस मौके पर सांसद अनुराग शर्मा ने चौंतड़ा में अपने मौसी अशोक शर्मा ओर मासड़ डा. इलायची प्रसाद का आशीर्वाद भी लिया।

सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है जिसके लिए कांग्रेस पार्टी ओर आलाकमान ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के सदा ऋणी रहेंगे । उन्होंने कहा कि वह सदा प्रदेश के हित के लिए आवाज उठाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *