17 फरवरी को लगेगा इस वर्ष का पहला सूर्यग्रहण

17 फरवरी 2026 को साल का पहला वलयाकार सूर्य ग्रहण लगेगा। भारतीय समय अनुसार ग्रहण दोपहर 3:26 बजे शुरू होगा, 5:12 बजे वलयाकार बनेगा और 5:42 बजे चरम पर होगा। सूर्यग्रहण की अवधि साढ़े चार घंटे से अधिक होगी।

जवाली के ज्योतिषी पंडित विपन शर्मा ने बताया कि इस दौरान सूर्य के चारों ओर “रिंग ऑफ फायर” दिखाई देगी। ग्रहण शाम 7:57 बजे समाप्त होगा। यह ग्रहण कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में लगेगा।

इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग तरीके से पड़ सकता है। विशेष रूप से कुंभ राशि वालों के लिए यह समय सोच-विचार, आत्ममंथन और नए फैसलों का हो सकता है। कुछ लोगों के जीवन में बदलाव की शुरुआत भी हो सकती है।

ज्योतिषी पंडित विपन शर्मा ने बताया कि यह सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, साउथ अफ्रीका, बोत्सवाना, जांबिया, जिंबाब्वे, मोजांबिक, दक्षिण अफ्रीका के दक्षिणी देशों, नामीबिया, मॉरीशस, तंजानिया, चिली और अर्जेंटीना आदि में दिखाई देगा।

इस दौरान अंटार्कटिका और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में इसका अद्भुत दृश्य देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

इन राशियों की चमकेगी किस्मत

  • मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए यह ग्रहण करियर के नए द्वार खोलेगा। पुरानी आर्थिक समस्याएं खत्म होंगी और अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं।
  • मिथुन राशि: आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। यदि निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए सोने पर सुहागा होगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।
  • सिंह राशि: बिज़नेस में मुनाफा दोगना होने की संभावना है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी तथा परिवार में सुख शांति का माहौल होगा। संपति खरीदने के लिए यह समय उत्तम है।
  • तुला राशि: धन लाभ हो सकता है। नए काम की शुरुआत के लिए यह ग्रहण शुभ संकेत दे रहा है। मानसिक चिंताएं दूर होंगी तथा आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
  • धनु राशि: इस ग्रहण से किस्मत चमकने वाली है। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
  • कुंभ राशि: जीवन में सकारात्मक वृद्धि होगी। बड़ी उपलब्धियां हासिल होंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *