जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर शहर में स्थित राजकीय कन्या व प्राथमिक पाठशाला में शुक्रवार को तहसीलदार रजत सेठी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंनें विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को जांचा।

इस दौरान सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों से भी संवाद किया। अध्यापकों से शिक्षा पर गुणवता बनाए रखने के लिए विशेष आहवान करने के साथ-साथ मिड डे मील, कक्षाओं, शौचालय व परिसर की साफ सफाई का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए।
शुक्रवार दोपहर बाद आदर्श कन्या पाठशाला जोगिन्दरनगर और स्कूल के इसी प्रांगण में शिक्षा ग्रहण कर रहे प्राथमिक पाठशाला के नौनिहालों से संवाद कर अध्यापकों के द्वारा दी जा रही शिक्षा की जानकारी हासिल की।
यहां पर स्कूल के प्रधानाचार्य श्री मनोज चौहान और प्राथमिक पाठशाला की शिक्षिका श्रीमती वंदना देवी, चंपा देवी, रीना ठाकुर, मीना देवी से आवश्यक जानकारी हासिल की।
प्राथमिक पाठशाला बाल में भी पहुंचकर विद्यार्थियों की शारीरिक स्वच्छता, भोजन और स्कूल के आधारभूत ढांचे का अवलोकन किया और स्कूल के मुख्य शिक्षक दुनी चंद से चर्चा कर नौनिहालों की पढ़ाई के अलावा उनके भोजन पर भी पूरा ध्यान केंद्रित करने का आहवान किया।
इससे पहले स्कूल में रोटरी क्लब जोगेंद्रनगर के द्वारा स्थापित वाशवेशन यूनिट का जायजा लेकर विद्यार्थियों को रोटरी क्लब के द्वारा उपलब्ध करवाए गए साबुन से हाथ धोने के लिए भी प्रोत्साहित किया।
मौके पर मौजूद रोटेरियन अजय ठाकुर, रामलाल वालिया, पीसी मंहत, एनआर बरवाल, अमर सिंह जसवाल ने रोटरी के माध्यम से स्थापित स्कूलों में वाशवेशन यूनिट की जानकारी दी।





























