हिमाचल प्रदेश में कांस्टेबल के 1334 पदों के लिए पहली अक्तूबर से भर्ती

हिमाचल प्रदेश में 1334 पुलिस कांस्टेबलों के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया पहली अक्तूबर से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर होगी। लंबे समय से यह भर्ती प्रक्रिया रुकी हुई थी। पुलिस भर्ती के लिए आयु सीमा को दो साल बढ़ा दिया गया है। अब 25 साल तक के युवा आवदेन कर सकते हैं।

साथ ही पुलिस ने इस बार इंटरव्यू भी खत्म कर दिए हैं। कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार को भर्ती प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कुल 1334 पदों में 911 पुरुष एवं 311 महिला कांस्टेबल भर्ती होंगी। इसके अलावा 91 पुरुष चालक भी भर्ती किए जाएंगे। सामान्य वर्ग के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष रखी गई है।

इसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता प्लस टू रहेगी। पुरुष की हाइट पांच फुट छह इंच, महिला की पांच फुट दो इंच, जबकि छाती क्रमश: 31 और 32 इंच रखी गई है। इसी तरह एससी-एसटी वर्ग में आयु सीमा 18 से 27 साल रखी गई।

शैक्षणिक योग्यता जमा दो के साथ पुरुष की हाइट 5 फुट 4 इंच, महिला की 5 फुट होना जरूरी है। ओबीसी कैटेगरी की आयु सीमा के साथ पुरुष के लिए 5 फुट 6 इंच हाइट, महिला के लिए हाइट 5 फुट 2 इंच रखी गई है। अन्य वर्गों गोरखा समुदाय के लिए 18 से 27 आयु सीमा, हाइट 5 फुट 4 इंच पुरूष, 5 फुट महिला।

उधर, होमगार्ड जनरल व ओबीसी के लिए आयु सीमा 20 से 28 वर्ष रखी गई है। इसमें पुरुष की हाइट 5 फुट 6 इंंच, महिला के लिए 5 फुट दो इंच रहेगी। होमगार्ड एससी-एसटी तथा होमगार्ड गोरखा के लिए आयु 20 से 28, पुरुष हाइट 5 फुट 4 इंच व महिला पांच फुट होनी चाहिए।

खिलाडिय़ों के लिए जनरल व ओबीसी में आयु सीमा 18 से 27 वर्ष, पुरुष 5 फुट 6 इंच, महिला 5 फुट 2 इंच होनी चाहिए। खिलाडिय़ों के एससी-एसटी तथा गोरखा के लिए 18 से 27 आयु सीमा व 5 फुट 4 इंच पुरुष व महिला की पांच फुट हाइट जरूरी है। इसके अलावा एक्स-सर्विसमैन कैटेगरी के लिए शैक्षणिक योग्यत मैट्रिक रखी गई है। अप्पर-लोअर एज की कट ऑफ डेट 31 अक्तूबर, 2021 रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार पहली अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन प्रोसेस के तहत आवेदन कर सकते हैं। (एचडीएम)

जिलावार          पद

जिला                पद      

बिलासपुर         74

चंबा                  102

हमीरपुर           89

कांगड़ा             293

किन्नौर            16

कुल्लू                86

लाहुल               05

मंडी                  194

शिमला             158

सिरमौर            103

सोलन              112

ऊना                 102

कुल                  1334

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *