विधायक प्रकाश राणा ने बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष का घट्टा के पास किया स्वागत

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर के घट्टा स्थित मंडी -काँगड़ा सीमा पर जोगिन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा ने रविवार सुबह बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती का गर्मजोशी से स्वागत किया. प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत के उपरांत विधायक प्रकाश राणा ने घट्टा में लोगों को सम्बोधित भी किया तथा लोगों की समस्याएं भी सुनीं.

साढ़े दस बजे पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष

सुबह साढ़े दस बजे प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती बैजनाथ विश्राम गृह से घट्टा पहुंचे. वहां पहुँचने पर विधायक प्रकाश राणा ने अपने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया.

लदरूहीं में था कार्यक्रम

प्रदेशाध्यक्ष नरेंद्र मोदी द्वारा धारा 370 हटाने के बाद श्री राम कृष्ण आश्रम लदरूहीं में एक संगोष्ठी को संबोंधित करने जा रहे थे.

विधायक ने किया लोगों को संबोधित

प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत करने के बाद विधायक ने वहीँ पर लोगों को संबोंधित भी किया. उसके पश्चात विधायक ने पर्यटन विभाग के कक्ष के पास लोगों की समस्याओं को सुना व कुछ का वहीँ निपटारा कर दिया.

ये लोग रहे उपस्थित

प्रदेशाध्यक्ष के स्वागतकर्ताओं में जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा,राकेश जम्वाल {विशेष रूप से उपस्थित} प्रवक्ता अजय बावा,महिला मंडलों की सदस्य, पंचायत प्रधान,भगवान दास,सुरेश राणा,दान सिंह,नरेश खनोड़िया,बीडीसी चेयरमैन सुरजीत, बीडीसी सदस्य काकू,राणा युवा शक्ति के कार्यकर्ता,गोपाल विष्ट, जगदीश जग्गा,प्रधान बिट्टू, अडवानी,नरेश बंटी,ब्रह्मदास सिमस,सतीश चौहान कुणी,पिंटू लांगणा, प्रदेशाध्यक्ष के साथ डिप्टी एडवोकेट जनरल कुलदीप ठाकुर तथा विधायक प्रकाश राणा के विशेष निजी सचिव भी उपस्थित थे.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *