हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में बारिश और बाढ़ का अलर्ट ज़ारी

शिमला : हिमाचल प्रदेश के 5 जिलो में आज दोपहर 2 बजे तक बाढ़ आने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने फ्लैश फ्लड यानि बाढ़ को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

टिकरू के पास रणा खड्ड का एक नज़ारा

इन जिलो में चंबा, शिमला सिरमौर, कुल्लू और मंडी जिला शामिल है। स्थानीय लोगों व पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने को कहा गया है।

संबंधित विभागों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से प्रदेश के कई भागों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि 28 व 29 जुलाई के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। प्रदेश में 2 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से जगह-जगह भूस्खलन के चलते सैकड़ों सडक़ों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। इस बार मानसून में अब तक प्रदेश में 5,491.16 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

बुधवार रात को गुलेर में 74.2, सलूणी 62.2, सराहन 54.0, चुवाड़ी 41.0, सुंदरनगर 37.6,जोगिंद्रनगर 31.0, खेरी चंबा 29.6, धर्मशाला 25.2,

रोहड़ू 25.0, नगरोटा सूरियां 24.8, डलहौजी 21.0, भरमौर 16.0, रामपुर बुशहर 12.0 और मनाली में 10.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

शिमला में न्यूनतम तापमान 16.4, सुंदरनगर 22.7, भुंतर 20.9, कल्पा 14.2, धर्मशाला 20.2, ऊना 24.0, नाहन 23.1, केलांग 13.6, पालमपुर 19.5, सोलन 20.2,

मनाली 17.0, कांगड़ा 23.1, मंडी 22.0, बिलासपुर 24.4, चंबा 22.7, डलहौजी 15.0, जुब्बड़हट्टी 19.9, कुफरी 15.0,

कुकुमसेरी 14.3, नारकंडा 13.5, भरमौर 14.0, पांवटा साहिब 26.0 और देहरागोपीपुर में 24.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।