ग्रीष्मकालीन सरकारी स्कूलों के खुलने का समय बदलने की तैयारी

शिमला : हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों में भीषण गर्मी की वजह से ग्रीष्मकालीन सरकारी स्कूलों के खुलने का समय बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी कर सुबह 9:00 के बजाय 7:00 या 7:30 बजे स्कूलों को खोलने के लिए कहा है।

स्कूलों की टाइमिंग भी छह घंटे से घटाकर साढ़े पांच घंटे करने के निर्देश दिए हैं। सभी स्कूलों से इस बाबत जल्द रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

ग्रीष्मकालीन सरकारी स्कूल अभी सुबह 9:00 बजे खुल रहे हैं और दोपहर 3:00 बजे छुट्टी होती है। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा के सभी स्कूल और चंबा, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, शिमला के कुछ क्षेत्रों में ग्रीष्मकालीन शेड्यूल वाले स्कूल हैं। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 37 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

पुनर्मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम घोषित
उधर, प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नवंबर में करवाई दसवीं और जमा दो कक्षा की टर्म-1 परीक्षा का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित कर दिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है।

अधिक जानकारी के लिए संबंधित परीक्षार्थी पुनर्मूल्यांकन के लिए 01892-242158 और पुनर्निरीक्षण के लिए 01892-242122 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *