शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया जमा 2 की अनुपूरक परीक्षा का परिणाम

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा सितम्बर में संचालित की गई जमा 2 की अनुपूरक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है.बोर्ड के अध्यक्ष डा. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि इस परीक्षा में 10489 परीक्षार्थी बैठे जिसमें से 6493 अनुतीर्ण हुए हैं.3439 परीक्षार्थियों को कम्पार्टमेंट आई है.

पास प्रतिशतता 61.99 रही. उन्होंनें कहा कि परीक्षा परिणाम बोर्ड की बेबसाईट पर उपलब्ध है. उक्त परीक्षा की उतरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन/निरीक्षण करवाने के इच्छुक विद्यार्थी पाठशाला के माध्यम से पुनर्मूल्यांकन हेतु 500 व पुनर्निरीक्षण हेतु 400 रुपए की दर से 13 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं.पुनर्मूल्यांकन हेतु सम्बंधित विषय में 20 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं.आफ लाइन आवेदन स्वीकार्य नहीं होंगे.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *