हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति के जल्द ज़ारी होंगे आदेश

दिवाली से पहले हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। यानी कि दिवाली से पहले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकारी कर्मचारियों को एक और तोहफ़ा देने जा रही है।

जानकारी के अनुसार विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की प्रोमोशन की फाइलें क्लियर हो गई हैं। ऐसे में अब कर्मचारियों को प्रोमोशन का तोहफा मिलने वाला है।

ऐसे में प्रोमोशन का इंतज़ार कर रहे कर्मचारियों एवं अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जल्द जारी हो जाएंगे।

इससे पहले दीपावली से पूर्व मुख्यमंत्री विभागों के कर्मचारियों को 28 तारीख को वेतन और पेंशनरों को भी 28 तारीख को ही पेंशन देने की घोषणा कर चुके हैं।

इसके अलावा आउटसोर्स पर तैनात कर्मचारियों और निगम बोर्डों के कर्मचारियों को भी इसी तारीख को वेतन मिलेगा। अब डीपीसी के बाद रुकी प्रोमोशन को लेकर निर्देश दिए गए हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *