आईटीआई मंडी में 30 जुलाई को होगा कैंपस इंटरव्यू

मंडी : हीरो मोटो कॉर्प लिमिटेड नीमराना राजस्थान की कंपनी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में 30 जुलाई को कैंपस इंटरव्यू करेगी। संस्थान के प्रधानाचार्य इंजीनियर रविंद्र सिंह बन्याल ने बताया कि यह साक्षात्कार युवकों व युवतियों दोनों के लिए होंगे।

अभ्यर्थी वर्ष 2021, 2022, और 2023 में सरकारी व प्राईवेट आईटीआई से इन ट्रेडों में पास हुआ हो।

जैसे फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनीस्ट, टर्नर, डीज़ल मेकेनिक, रेफ्रिजरेशन, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, इलेक्ट्रानिक्स, वायरमैन, मेकेनिक मोटर वाहन, कोपा, ड्राउट्समैन मैकेनिकल, ड्राउट्समैन सिविल, (युवतियों के लिए सभी ट्रेड) शामिल है।

कैंपस इंटरव्यू में दसवीं और बारहवीं पास अभ्यर्थी भी भाग ले सकतें हैं। कंपनी ने कैम्पस इंटरव्यू के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 24 वर्ष निर्धारित की है। जो अभ्यार्थी कैंपस इंटरव्यू में चयनित होंगे।

उन्हें कंपनी एफटीई 18987 रुपए (सीटीसी) और इन- हैंड मंथली सैलरी 15797 प्रतिमाह और अप्रेंटिसशिप के लिए 15600 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा।

इसके अलावा (केवल युवतियों के लिए) सुविधाएं जैसे कैंटिन, यूनीफॉर्म/ शूज और बस की सुविधा होगी। कंपनी नियमानुसार छुट्टी, बोनस, ईएसआईसी और पीएफ की सुविधा भी होगी।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *