जोगिन्दरनगर नगर परिषद के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने ली शपथ

जोगिन्दरनगर:  नगर परिषद जोगिन्दरनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को नगर परिषद के मीटिंग हॉल में आयोजित किया गया।

समारोह में संतोष कुमारी ने अध्यक्ष एवं प्यार चंद ने उपाध्यक्ष के रूप में विधिवत रूप से पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

उपमंडलाधिकारी (ना.) एवं निर्वाचन अधिकारी मनीष चौधरी ने दोनों पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगर परिषद के सभी पार्षद उपस्थित रहे। समारोह में विशेष रूप से जीवन ठाकुर भी मौजूद रहे।

शपथ ग्रहण के उपरांत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने नगर परिषद क्षेत्र के समग्र विकास, बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *