मंडी नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर ने संभाला कार्यभार

मंडी : हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश पर 72 घंटों के अंदर मंडी नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर को पद और गोपनीयता की शपथ दिला दी गई है।  इस शपथ समारोह के साथ ही मेयर सुमन ठाकुर और डिप्टी मेयर जितेंद्र शर्मा ने कार्यभार संभाल लिया है।

ऐसे में मंडी नगर निगम की बगिया में फिर से कमल ही खिला है लेकिन कांग्रेस की हालत पहले से भी पतली हो गई है। इस मर्तबा निगम में कांग्रेस के पास हाथ जोडने के लिए भी दो पार्षद चुनाव नहीं जीत पाए हैं।

हिमाचल हाईकोर्ट ने बीते 15 जुलाई को ही मंडी डीसी को कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने के आदेश देते हुए इस सबंध में 21 जुलाई को सुनवाई निर्धारित की है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में मंडी नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ दिलाए जाने के बाद महापौर और उप महापौर के चुनाव की प्रक्रिया तेजी से पूरी हुई। मंडी नगर निगम चुनावों में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है।

भाजपा पार्टी ने 14 में से 12 वार्डों पर कब्जा जमाया, जबकि कांग्रेस मात्र एक सीट पर सिमट गई और एक निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की।

इस जीत के साथ भाजपा मंडी नगर निगम पर अपना नियंत्रण बरकरार रखने में सफल रही। महापौर और उप महापौर के निर्वाचन के बाद दोनों नेताओं ने कार्यभार संभाल लिया। भाजपा ने लगातार दूसरी बार मंडी नगर निगम पर कब्जा जमाया है। य

ह भाजपा की स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ को दर्शाता है। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस जीत को कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताते हुए नवनिर्वाचित महापौर और उप महापौर को बधाई दी है।

उन्होंने कहा कि भाजपा विकास और जनसेवा पर फोकस करेगी। मंडी नगर निगम में सत्ताधारी कांग्रेस की स्थिति पहले के मुकाबले बहुत कमजोर हुई है। इससे पहले कांग्रेस के चार पार्षद हुआ करते थे अबकी बार कांग्रेस एक पर सिमट कर रह गई है।

मेयर और डिप्टी मेयर से उम्मीद

नवनिर्वाचित महापौर सुमन ठाकुर और उप महापौर जितेंद्र शर्मा ने शहर के विकास, सफाई, जल आपूर्ति, सडक़ों की मरम्मत और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया है। मंडी नगर निगम जो 2020 में अस्तित्व में आयाए पिछले वर्षों में बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है। नई टीम से उम्मीद है कि वह इन मुद्दों पर ठोस कार्रवाई करेंगे। यह चुनावी नतीजा हिमाचल की सियासी हकीकत को भी रेखांकित करता हैए जहां भाजपा शहरी निकाय में मजबूत स्थिति बनाए हुए हैए जबकि कांग्रेस निगम में भी सिमटती जा रही है।

मेयर की दौड़ में शामिल गगन रहे दूर

मंडी नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर के शपथ ग्रहण समारोह से पार्षद गगन कश्यप ने दूरी बनाकर रखी है। गगन कश्यप मेयर बनने की दौड़ में शामिल रहे हैं।

ऐसे में शपथ समारोह से दूर रहे गगन के कारण सियासी सुगबुहाट शुरू हो गई है। मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव किए जाने के बाद भी आठ पार्षदों ने भाजपा जिला आफिस में जाना भी गंवारा नहीं समझा था जबकि तब आफिस में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद थे।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *