हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फ़बारी की सम्भावना

हिमाचल में बीते करीब दो महीनों से जारी सूखे के खत्म होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार देर रात से मौसम खराब होगा और आगामी तीन दिन तक लगातार बर्फबारी हो सकती है।

बर्फबारी का यह असर तीन जिलों में सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। कांगड़ा जिला की धौलाधार रेंज में बर्फबारी हो सकती है। जबकि लाहुल-स्पीति और कुल्लू में भी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फ गिरने की संभावना है।

मौसम विभाग की इस भविष्यवाणी के साथ ही प्रदेश में कोहरे का असर भी खत्म होने लगा है। विभाग ने आगामी दिनों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट खत्म कर दिया है। हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिलों में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा था।

लेकिन अब यहां विजिविल्टी के 250 से अधिक होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इससे सडक़ हादसों की संभावना कम हो जाएगी। इस बीच प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट बनी हुई है।

प्रदेश में रात में सबसे कम तापमान ताबो में दर्ज हुआ है। यहां पारा माइनस 11.1 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जबकि कुकुसमेरी में तापमान माइनस 5.8 डिग्री और केलांग में माइनस 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

कल्पा में भी शून्य डिग्री तापमान बना हुआ है। प्रदेश के कई अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में सडक़ पर पानी जम रहा है। मौसम विभाग ने इन इलाकों में देर रात और सूरज निकलने से पहले सफर न करने की बात कही है। फिलहाल, मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान

ताबो में -11.1 डिग्री सेल्सियस, कुकुमसेरी -5.8, केलांग -3.0, कल्पा 0.8, मनाली 2.4, कुफरी 2.5, नारकंडा 2.5, सियोबाग 2.5, भुंतर 2.7, बजौरा 2.8, बरठीं 3.4, समधो 3.4, ऊना 4.2, सुंदरनगर 4.5, सोलन 4.3, मंडी 5.9, हमीरपुर 5.2, बिलासपुर 6.0, चंबा 6.3, कांगड़ा 6.4, शिमला 7.4, धर्मशाला 8.5, नाहन 11.7

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *