जगैहड़ा गाँव में तेंदुआ घुसने से दहशत में लोग

जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत बल्ह तथा टिकरू पंचायत की सीमा के पास जगैहड़ा गाँव में बुधवार को जंगल से एक तेंदुआ घुस आया है जिससे क्षेत्र के लोगों में आतंक व्याप्त है. जानकारी के अनुसार यह तेंदुआ सुबह करीब 11 बजे गाँव में आ धमका. यह तेंदुआ आस -पास ही कहीं झाड़ियों में ही छुपा हो सकता है.

जिसके बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुँच गई है तथा तेंदुए की धरपकड़ जारी है. स्थानीय गाँव वासियों को सूचित किया जाता है कि सतर्क रहें क्योंकि यह जानवर कभी भी हमला कर सकता है. सावधान रहें, सतर्क रहें.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *