अंतरराष्ट्रीय उत्सव में परोसे जाएंगे कोदरे के सिड्डू और सलियारे की खिचड़ी

कुल्लू : इस बार अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव कुल्लू का आगाज 24 अक्तूबर से हो रहा है जोकि हफ्ते भर चलेगा। इस उत्सव में देश विदेश के कलाकार लोगों का मनोरंजन करेंगे वहीँ कई प्रकार के व्यंजन भी परोसे जाएंगे। दशहरा उत्सव में इस बार कृषि विभाग और आत्मा परियोजना के संयुक्त तत्वाधान में मिल्ट से निर्मित व्यंजनों का लोग लुत्फ उठा सकेंगे।

कुल्लू दशहरे का भव्य दृश्य

आत्मा परियोजना निदेशक डा. सुशील कुमार ने बताया कि इस बार विभाग की ओर से जो प्रदर्शनी स्टॉल सजाए जाएंगे, वहां पर कोदरे की चाय, कोदरे की सिड्डू, सलियारे की खीर, फेमबड़ा, सूप और काऊनी की खिचड़ी मुख्य रूप से विभाग के स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्टॉल लगाए जाएंगे।

जहां पर लोग मोटे अनाज की जो किस्में विलुप्त हो रही हैं, उनके बारे में व्यंजन तैयार करके लोगों को परोसे जाएंगे।

इसके अलावा विभाग की विभिन्न प्रकार की सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में भी लोगों को प्रदर्शनियों के माध्यम से मौके पर व्यावहारिक रूप से जागरूक किया।

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव को लेकर जोर शोर से जिला प्रशासन की तैयारियां चल रही है। इसमें बॉलीबुड पंजाबी गायक दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

  1. 24 अक्टूबर को दशहरा उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड, प्लेबैक सिंगर साज भट्ट स्टार कलाकार होंगे।
  2. इसके बाद 25 अक्टूबर को पंजाबी गायिका समीर कौर स्टार कलाकार,
  3. 26 अक्टूबर को उर्फ़नी ग्रुप,
  4. 27 अक्टूबर को शिवजोत सिंह,
  5. 28 अक्टूबर को पार्श्व गायक जसराज ,
  6. 29 को मोनाली ठाकुर,
  7. 30 अक्टूबर को हिमाचली स्टार नाइट होगी।

हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी कलाकार भी इसमें भाग लेंगे। अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की छह रात को बॉलीवुड के कलाकार रंग जमाएंगे। प्रत्येक सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि भाग लेंगे।

दशहरा उत्सव की रात्रि सांस्कृतिक संध्या कलाकेंद्र में आयोजित की जाएगी।

दशहरा उत्सव में 15 से अधिक देशों की संस्कृति भी कलाकेंद्र में देखने को मिलेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां करनी आरंभ कर दी है।

प्रशासन की ओर लगभग 15 देशों के आने की पुष्टि हाे चुकी है। प्रत्येक सांस्कृतिक संध्या में हर देश अपनी संस्कृति प्रदर्शित करेंगे।

प्रदेश भर के कई कलाकारों ने ऑडिशन दिया है। इसमें से कुछ कलाकार कलाकेंद्र में अपनी प्रस्तुति दे सकते हैं।

इस बार प्रशासन की ओर से प्रदर्शनी मैदान में भी मंच लगाया जाएगा। जहां पर स्थानीय कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।