बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में मच्छयाल में हुआ प्रदर्शन

बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में शनिवार को मच्छयाल में जिला परिषद् सदस्य कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में हिमाचल किसान सभा के बैनर तले एक बड़ा अधिवेशन करने के बाद प्रदर्शन किया गया।

बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में मच्छयाल में हुआ प्रदर्शन

जिसमें भराड़ू जिला परिषद् वार्ड की बल्ह, चल्हारग, कस, भराडू, नौहली, बिहूं पंचायतों के अलावा साथ लगती नेरघरवासड़ा, मसोली, द्राहल, बुहला भडयाड़ा, पिपली, कुठेहड़ा, द्रुब्बल व धार आदि पंचायतों के भारी संख्या में किसानों, महिलाओं, दुकानदारों, सेवानिवृत सैनिकों व सेवानिवृत कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर शपथ ली गई कि किसी भी हाल में स्मार्ट मीटर नहीं लगने दिए जाएंगे। अधिवेशन में कुशाल भारद्वाज, रवि राणा, श्याम सिंह ठाकुर, मोहन सरवाल, कैप्टन देवेंद्र भारद्वाज, राजेंद्र बिष्ट, देवी सिंह ठाकुर, भादर सिंह ठाकुर , रूप सिंह, ओमप्रकाश ठाकुर, चौधरी श्याम सिंह, प्रदीप चौधरी, लाकेश कटोच, मेघ सिंह ठाकुर, कृष्ण ठाकुर, दलीप ठाकुर, चौधरी कर्म सिंह, दीनानाथ धारणी, प्रेम सिंह ठाकुर, इंदिरा चौहान, मीनाक्षी चौहान, सरला ठाकुर, आशा राठौर, सीमा देवी, शांता देवी, लता ठाकुर, शशि, सीमा, सोनिया, वीना सहित सैंकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर कुशाल भारद्वाज ने कहा कि स्मार्ट मीटर की यह योजना असल में बिजली के वितरण के निजीकरण करने, उपभोक्ताओं को मिलने वाली बिजली सब्सिडी बंद करने, कर्मचारियों की छंटनी करने तथा पेंशन को बंद करने की दिशा में एक शुरूआत है।

कुशाल भारद्वाज ने राज्य सरकार से मांग की है कि स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए। उन्होंने कहा कि जो भी पुराने मीटर को उखाडऩे व स्मार्ट मीटर लागाने आयेंगे उनका विरोध किया जाएगा तथा यदि कोई जबरदस्ती मीटर उखाड़ेंगे तो सभी उपभोक्ता उनके खिलाफ चोरी का केस दर्ज करेंगे।

लोगों की सहमति के बिना जिनके मीटर जबरन बदले गए हैं, वहां पुराने मीटर बहाल किए जाएं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *