आस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बनीं हिमाचल की दो बेटियां

हिमाचल की दो बेटियां टीम इंडिया में खेलती नजर आएंगी। आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए जाने वाली टीम इंडिया के दल में हिमाचल की हरलीन देयोल और रेणुका सिंह का चयन हुआ है।

 

 

 

 

 

 

 

ऑस्ट्रेलिया में भारत के साथ खेली जाने वाली टी-20 सीरीज के लिए इन दोनों का चयन हुआ है। हरलीन देयोल हालांकि 2019 से टीम इंडिया का हिस्सा हैं, लेकिन रेणुका सिंह पहली बार टीम इंडिया का हिस्सा बनने जा रही हैं।

रेणुका शिमला जिला से संबंध रखती हैं। उधर, इन दोनों के चयन पर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन एचपीसीए के निदेशक अरुण धूमल ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में क्रिकेटर को मिल रही सुविधाओं और खिलाडिय़ों की मेहनत के दम पर हिमाचल की बेटियां देश के लिए खेल रही हैं।

उन्होंने कहा कि इन दोनों से अन्य लड़कियां भी मेहनत कर टीम इंडिया का हिस्सा बन पाएंगी ऐसी उम्मीद है। वहीं एसोसिएशन के सचिव सुमित शर्मा ने भी इन दोनों को टीम इंडिया में चयन के बधाई दी हैै।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *