बैजनाथ में मनाया जाएगा हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस

इस बार हिमाचल पूर्ण राज्यत्व दिवस कांगड़ा जिला के बैजनाथ में मनाया जाएगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू झंडा फहराएंगे। इसे लेकर शनिवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

गणतंत्र दिवस से ठीक एक दिन पहले 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश अपना पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाएगा। कांगड़ा के बैजनाथ में यह राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस कार्यक्रम होगा।

पिछले साल 2024 में पूर्ण राज्यत्व दिवस मंडी जिला के धर्मपुर में मनाया गया था। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से डीसी और एसपी कांगड़ा को पत्र जारी कर सभी तैयारियां करने को कहा गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने कांगड़ा प्रशासन को समारोह को लेकर स्थान चिन्हित करने के लिए कहा है।

इसके साथ ही आमंत्रण पत्र भी तैयार कर ई-मेल पर भेजने को कहा है। बैजनाथ के लोगों के लिए यह समारोह महत्त्वपूर्ण है, जिससे वहां पर करोड़ों रुपए की सौगातें सरकार देगी। वहां के लेागों में इसे लेकर खुशी का माहौल है।

25 जनवरी, 1971 को शिमला के रिज मैदान से देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की घोषणा की थी। तब से लेकर अब तक हर साल पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाया जाता है।

यहां बता दें कि अभी तक सरकार का शीतकालीन प्रवास तय नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि इस महीने सरकार अपने प्रवास पर जाएगी।

पहले चार जनवरी से यह प्रवास होना था मगर अभी तक इसकी तारीख तय नहीं हुई है। इस बीच सरकार ने कांगड़ा जिला के बैजनाथ में यह कार्यक्रम रख दिया है। अब देखना होगा कि शीतकालीन प्रवास की क्या तारीख तय होती है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *