पाठशाला में पहुँचने पर प्रधानाचार्य डाक्टर सुनील ठाकुर का हुआ भव्य स्वागत

जोगिन्दरनगर : पीएमश्री आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिन्दरनगर में शुक्रवार को राज्य पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य डाक्टर सुनील ठाकुर का पाठशाला में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। विद्यार्थियों ने इस उपलक्ष्य पर रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। डाक्टर सुनील ठाकुर की इस उपलब्धि से समस्त जोगिन्दरनगर क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है।

प्रधानाचार्य का स्कूल पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत, साथ में हैं पिता,पत्नी व अन्य

 स्कूल प्रशासन ने किया सम्मानित

स्कूल प्रशासन ने प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर उनकी पत्नी नीलम ठाकुर और उनके पिता अच्छर सिंह ठाकुर को शाल, मफलर मोमेंटो से सम्मानित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित ठाकुर नेक राम शास्त्री, उपप्रधानाचार्य खजान ठाकुर ने प्रधानाचार्य की उपलब्धियों का बखान किया।

ये हैं उपलब्धियां

  • सुनील ठाकुर राजकीय कन्या पाठशाला जोगिन्दरनगर में पिछले तीन सालों से प्रधानाचार्य के तौर पर कार्यरत है।
  • इनके कार्यकाल में पाठशाला से 8 छात्राएं हिमाचल बोर्ड की मेरिट लिस्ट में पहले 10 स्थान में रही।
  • 7 छात्राओं ने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की।
  • इस पाठशाला की 48 छात्राएं खेलकूद प्रतियोगिता में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी हैं।
  • जबकि पिछले वर्ष एक छात्रा सृष्टि ठाकुर ने राष्ट्रीय स्तर के कला उत्सव में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था।

जोगिन्दरनगर क्षेत्र के लिए हर्ष का विषय

यह जोगिन्दरनगर क्षेत्र के लोगों के लिए बड़े हर्ष की बात है कि इस वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा 27 अध्यापकों को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया गया, जिसमें सुनील ठाकुर का नाम पुरस्कार लिस्ट में पहले स्थान पर था।

पाठशाला में मौजूद हैं ये सुविधाएँ

  • पाठशाला में 6 स्मार्ट क्लास रूम, हाईटेक पुस्तकालय, जिम रूम, स्काउट्स एंड गाइड्स, इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब, रोबोटिक लैब आदि की सुविधाएं पाठशाला में मौजूद है।
  • इस अवसर पर राज्य पुरस्कार से सम्मानित डाक्टर सुनील ठाकुर ने कहा कि कर्म के सिद्धांत पर चल कर हम अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं।
  • उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ अन्य सामाजिक गतिविधियों में भी हर छात्रा को जुडऩा चाहिए।
होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *