सरकार ने खिलाड़ियों के लिए बढ़ाई डाइट मनी, यात्रा भत्ते में भी हुई बढ़ोतरी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि देवभूमि और वीरभूमि हिमाचल प्रदेश को खेल भूमि बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है। प्रदेश के कोने-कोने से खेल प्रतिभाओं की खोज कर उनकी प्रतिभा को निखारा जा रहा है।

राज्य सरकार ने प्रदेश में खेलों को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए अनेक कदम उठाए हैं।

सरकार ने विभिन्न अन्तरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि करने के साथ-साथ खिलाड़ियों को मिलने वाले डाइट मनी और यात्रा प्रावधानों में वृद्धि की है।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए डाइट मनी को 240 रुपए से बढ़ाकर 400 रुपए, जिला स्तरीय खेल आयोजनों के लिए 300 रुपए और खंड स्तरीय आयोजनों के लिए 240 रुपए किया गया है।

प्रदेश से बाहर आयोजित होने वाली खेल प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली डाइट मनी को 500 रुपए किया गया है।

इसके अतिरिक्त खेल छात्रावास में रहने वाले खिलाड़ियों को प्रारंभिक शिक्षा स्तर तक 250 रुपए तथा अन्यों को 400 रुपए की डाइट मनी का प्रावधान किया गया है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *