कांगड़ा घाटी में 4 साल बाद सोमवार से पुनः शुरू होगी रेल सेवा

काँगड़ा घाटी में 4 साल बाद एक बार फिर से रेलगाड़ियों की छुक-छुक सुनाई देने वाली है। पठानकोट-जोगिन्दरनगर रेलमार्ग पर 9 मार्च यानि सोमवार से ट्रेंनें अप डाउन करने की संभावना है। उत्तर रेलवे मंडल जम्मू से ट्रेनों कि समयसारिणी भी जारी कर दी गई है।

काँगड़ा क्वीन

इन ट्रेनों में दो ट्रेनें बैजनाथ से पठानकोट तक, एक ट्रेन बैजनाथ से नूरपुर रोड़ व एक ट्रेन बैजनाथ से ज्वालामुखी रोड़ तक आवाजाही करेगी।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

कांगड़ा घाटी के लोगों को करीब चार साल बाद नौ मार्च से पठानकोट से बैजनाथ तक सीधी रेल सुविधा मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इससे जहां जिला कांगड़ा व मंडी में व्यापार सुधरेगा, वहीं पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

इन्हें मिला श्रेय

इलाके के ग्रामीणों में साहब सिंह धीमान, रघुबीर सिंह, सुदेश धीमान, अश्वनी गुलेरिया आदि ने रेलगाड़ियों की बहाली का श्रेय लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान की कोर कमेटी सदस्य पीसी विश्वकर्मा को दिया, जो पिछले 4 सालों से इसके लिए संघर्ष कर रहे हैं।

डाउन रेलगाड़ियों की समयसारिणी

पहली ट्रेन पठानकोट से सुबह पांच बजे चल कर दोपहर 12 बजे बैजनाथ पहुंचेगी।
दूसरी रेलगाड़ी पठानकोट से सुबह 07 बजे चलकर दोपहर बाद 1:40 बजे बैजनाथ पहुंचेगी।
तीसरी रेलगाड़ी ज्वालामुखी रोड़ से दोपहर बाद 2:30 बजे चलकर शाम 05:30 बजे बैजनाथ पहुंचेगी।
चौथी रेलगाड़ी नूरपुर रोड़ से दोपहर बाद 2:10 बजे चलकर शाम 8:50 पर बैजनाथ पहुंचेगी।

अप रेलगाड़ियों की समयसारिणी

पहली रेलगाड़ी बैजनाथ से सुबह 06 बजे चलकर दोपहर 12:50 बजे नूरपुर रोड़ पहुंचेगी।
दूसरी रेलगाड़ी बैजनाथ से सुबह 09:30 बजे चलकर दोपहर बाद 01:30 बजे ज्वालामुखी रोड़ पहुंचेगी।
तीसरी रेलगाड़ी बैजनाथ से बाद दोपहर 02:15 बजे चलकर रात 09:45 बजे पठानकोट पहुंचेगी।
चौथी रेलगाड़ी बैजनाथ से शाम 03:40 बजे चलकर रात 10:50 बजे पठानकोट पहुंचेगी।