प्रदेश में दिव्यांगों के लिए सरकारी नौकरी, हाई कोर्ट के आदेश पर स्पेशल भर्ती अभियान शुरू

शिमला : हाई कोर्ट के एक फैसले के बाद राज्य सरकार ने दिव्यांगों की सरकारी क्षेत्र में भर्ती के लिए एक विशेष अभियान लांच कर दिया है।

यह भर्ती अभियान क्लास वन से क्लास 4 तक सभी कैटेगरी के लिए होगा। शोभूराम बनाम स्टेट ऑफ हिमाचल प्रदेश केस में 17 जुलाई, 2023 को हाई कोर्ट ने ये आर्डर दिए थे।

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों को भेजे गए निर्देशों के अनुसार कहा गया है कि 31 मार्च, 2023 तक आने वाली वैकेंसी को देखते हुए विकलांग कैटेगरी में यह भर्ती की जाए।

इसके लिए विभागों को अलग से परमिशन लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि कैबिनेट से अप्रूवल पहले ही मिल गया है।

इस भर्ती के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से मिलकर प्रक्रिया पूरी करनी होगी और हर विभाग को इसके लिए लाइजन अफसर तैनात करना होगा। दिव्यांग व्यक्तियों के लिए यह अभियान सरकारी नौकरी पाने का एक मौका है।

अगस्त महीने में खराब मौसम के कारण स्थगित की गई विभागीय परीक्षा का नया शेड्यूल आ गया है। ये परीक्षाएं 21 नवंबर से 29 नवंबर, 2023 तक आयोजित होंगी।

जारी शेड्यूल के मुताबिक तहसीलदार और नायब तहसीलदार के लिए 23 से 27 नवंबर तक पांच परीक्षाएं होंगी, जबकि कानूनगो और पटवारी के लिए 27 से 29 नवंबर के बीच परीक्षाएं रखी गई हैं। अधिक जानकारी के लिए हिपा की वेबसाइट को देखा जा सकता है।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।