पढ़ें जोगिन्दरनगर और आस -पास के क्षेत्र की खबरें
जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं,सरकारी दफ्तरों और पंचायत घरों में 15 अगस्त को धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
उपमंडल के तहत रोपड़ी से लडभड़ोल सड़क मार्ग हरड गाँव के पास हुए भूस्खलन के कारण यातायात के लिए बंद हो गया है.
बैजनाथ के करीब बिनवा खड्ड में पपरोला के पास बने पुल के पास बीती रात को इंटों से भरा ट्रक रेलिंग को तोड़ता हुआ नीचे जा गिरा जिसमें चालक को मामूली चोटें आई हैं.
किसी बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं भट्ठा से मच्छयाल तक सड़क मार्ग में पड़े गड्ढे। सबसे ज्यादा खराब सड़क मार्ग मसौली,छत्तर,खुद्दर ओर कुंसल के आस पास है.
17 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल। 15 अगस्त के प्रतिपूरक अवकाश के चलते सीएम ने लिया फैसला।
सोमवार को सक्रांति के चलते जोगिन्दरनगर क्षेत्र में मनाया जाएगा पतरोडू पर्व, सोमवार को ही शुरू होगा काला महीना।
जोगिन्दरनगर क्षेत्र में रात भर बारिश के बाद रविवार को बादलों के साथ हल्की धूप खिली है।








