मारपीट के बाद ससुर ने जला डाली दामाद की गाड़ी

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत डुघ-धार के पास ससुर द्वारा दामाद के साथ मारपीट करने के बाद गाड़ी को आग के हवाले करने का मामला पुलिस में दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार यह घटना सोमवार रात की बताई जा रही है।

जली हुई गाड़ी और प्रताप सिंह की फोटो

जानकारी के अनुसार प्रताप सिंह टैक्सी चलाने का काम करता है और गांव त्रिंड का रहने वाला है। सोमवार को प्रताप सिंह अपने ससुर लाल सिंह व नीतू राम को गाड़ी में लेकर गांव डुघ आए थे तो थोड़ी देर रूकने के बाद वापिस भी जाना था।

काफी देर होने के बाद जब प्रताप सिंह अपने गाँव वापिस जाने लगा तो तो उस पर हमला कर दिया गया जिससे प्रताप सिंह के सिर पर चोट लगी है व उनका ससुर वहां से भाग निकला।

बाद में प्रताप सिंह को फोन पर सूचना मिली कि उनकी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया है। इस पर प्रताप सिंह ने लडभड़ोल पुलिस थाने में अपनी रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। पुलिस आगामी कार्रवाही में जुट गई है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *