भुंतर के त्रेहन में गिरी एचआरटीसी बस, तीन लोगों की मौत, 6 घायल
कुल्लू : जिला कुल्लू में थाना भुंतर के क्षेत्र में एक हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह दुर्घटना त्रैहण रोड़ में होने की सूचना प्राप्त हुई है. यह बस नरोगी से भुंतर वापिस आ रही थी जो त्रैहण मोड़ से बशोणा नाला में जा गिरी।

जिसमें अभी तक तीन व्यक्तियों की मौके पर मृत्यु तथा 6 अन्य व्यक्तियों के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। घायलों को उपचार हेतु कुल्लू लाया जा रहा है। मौके पर पुलिस व स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हैं।




![मंडी जिला के थलौट में बड़ा हादसा, एक छात्र की मौत, सात घायल IMG_20200106_200109[1]](https://jogindernagar.com/wp-content/uploads/2020/01/IMG_20200106_2001091.jpg)



