9 महीने बाद चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाई-वे पंडोह डैम के पास हुआ बहाल

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पंडोह डैम के पास कैंची मोड़ से हिमाचल दिवस को तरह बहाल हो गया है। कैंची मोड़ का निर्माण पूरा हो गया है। जिसके चलते उक्त मार्ग से करीब नौ बाद सभी वाहनों की आवाजाही शुरु हो पाई है।

कैंची मोड़ हुआ बहाल

लम्बे जाम से छुटकारा

इससे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है। वहीं कैंची मोड़ पर कार्य पूरा होने पर अब लंबे जाम से छूटकारा मिल गया है। हालांकि एक अप्रैल को कैंची मोड़ से वन वे ट्रैफिक शुरू किया गया था। क्योंकि क्रैश वायर व नालियों का कार्य शेष था।

सोमवार को खुला सड़क मार्ग

लेकिन उक्त कार्य को भी कंपनी द्वारा शनिवार को पूरा कर लिया गया था। कार्य पूरा होने के उपरांत हिमाचल दिवस के पावन अवसर पर इस सड़क मार्ग को सभी वाहनों के लिए खोल दिया गया है।

इस बारे में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी ने बताया कि सोमवार से चंडीगढ़ मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग का सबसे बड़ा अवरोधक समाप्त हुआ है। सभी प्रकार वाहनों के लिए यह कैंची मोड़ पुन: सुचारू हो सका है।

10 अगस्त को डैम में समा गया था कैंची मोड़

बता दें कि यह कैंची मोड़ 10 अगस्त, 2023 को भारी वर्षा के कारण पंडोह डैम की झील में समा गया था। जिसका निर्माण कार्य नौ माह में दिन रात कार्य करते हुए पूरा किया गया। इस निर्माण में लगभग एक करोड़ की लागत आई है।

चालक दिखे उत्साहित

मार्ग बहाल के उपरांत समस्त चालक उत्साहित दिखे। उन्होंने एनएचएआई व प्रशासन का मार्ग को बहाल करने पर आभार व्यक्त किया है।

जोगिन्दरनगर की लेटेस्ट न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज को
करें।