22 अप्रैल से 7 मई तक होगी अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा

मंडी : अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 22 अप्रैल से 7 मई तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को अग्निवीर भर्ती की वैबसाइट joinindianarmy.nic.in से एडमिट कार्ड डाऊनलोड करना होगा।

भर्ती निदेशक ने दी जानकारी

आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस मंडी के भर्ती निदेशक डीएस सामंत ने बताया कि परीक्षा केंद्र का नाम और परीक्षा का समय उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में होगा। उम्मीदवार को परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पर अच्छी गुणवत्ता का एडमिट कार्ड का प्रिंट लेकर जाना होगा।

ये चाहिए दस्तावेज

इसके साथ ही उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर मूल दस्तावेजों की फोटो काॅपी, 10वीं और 12वीं की अंकतालिका, एनसीसी प्रमाण पत्र, स्पोर्ट्स सर्टीफिकेट और रिलेशन सर्टिफिकेट लेकर जाना होगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

उन्होंने बताया कि डाऊनलोड सीईई एडमिट कार्ड वैबसाइट के नीचे लैफ्ट साइड में दिखाई देता है। इस पर क्लिक करने पर नया विंडो खुलता है, उसमें अपना रोल नंबर और जन्म तारीख भर कर एडमिट कार्ड डाऊनलोड किया जा सकता है।

रोजगार समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *