बिहूँ स्कूल की कनिका ठाकुर और रिद्दिमा को 4 वर्ष तक मिलेगी 48000 की छात्रवृत्ति

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत शिक्षा खंड द्रंग -1 की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्यूंह की दो छात्राएं कनिका ठाकुर और रिद्दिमा ने एनएमएमएस स्कॉलरशिप परीक्षा उतीर्ण की है।

बिहूँ स्कूल की कनिका ठाकुर और रिद्दिमा अपने स्टाफ के साथ

विद्यालय में है ख़ुशी की लहर

बेटियों की इस उपलब्धि से विद्यालय में ख़ुशी की लहर है। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री सतीश कुमार ने बेटियों,उनके अभिभावकों और स्टाफ को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

प्रधानाचार्य ने बताया

कार्यवाहक प्रधानाचार्य श्री सतीश कुमार ने बताया कि एससीईआरटी सोलन द्वारा आयोजित एनएमएमएस परीक्षा में कनिका ठाकुर ने 97 अंक तथा रिद्धिमा ने 90 अंक लेकर यह परीक्षा उतीर्ण करके अपने विद्यालय तथा अपने माता -पिता का नाम रोशन किया है। इन छात्राओं को अब आगामी 4 वर्षों तक 12000 रूपये प्रति वर्ष दर से कुल 48000 रूपये स्कॉलरशिप मिलेगी।

पहले भी रही है उपलब्धि

गौर हो कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिहूँ में पढ़ रहे नवम कक्षा के छात्र अमन चौहान ने राज्य स्तरीय वॉलीबॉल में भाग लेकर जोगिन्दरनगर उपमंडल को गौरवान्वित किया है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *