शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा का कहना है कि केंद्र ने नार्थ व साउथ कैंपस बनाने को मंजूरी दे दी है। प्रदेश सरकार जल्द ही धर्मशाला में मुख्य कार्यालय के शिलान्यास के लिए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को पत्र भेज रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में देरी हुई है, लेकिन प्रदेश सरकार इसे जल्द शुरू करवाने के लिए प्रयास कर रही है।