पारंपरिक परिधानों में रैंप पर कैट वॉक

राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दरनगर के अवसर पर आयोजित की जा रही अंतर महाविद्यालय फोक डांस प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को तीन संस्थानों की कुल चार टीमों ने अपनी प्रस्तुति दी, जिनमें राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोगिन्दरनगर, हिमालयन नर्सिंग कालेज तथा जय दुर्गा मां नर्सिंग कालेज जोगिन्दरनगर शामिल हैं।

पारंपरिक परिधानों में कैटवाक करती लड़कियां

 

 

 

 

इसके अलावा मिस जोगिन्दरनगर चुनने के लिए आयोजित किए जा रहे फैशन शो के पहले दिन कुल 34 लड़कियों ने पारंपरिक परिधानों में अपनी प्रस्तुति दी। इसी प्रतियोगिता के दूसरे दिन साड़ी राउंड, तीसरे दिन सामाजिक संदेश तथा चौथे व आखिरी दिन प्रश्न-उतर के बाद मिस जोगिन्दरनगर का चुनाव किया जाएगा।

मेला समिति ने पहली बार बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए फैशन शो प्रतियोगिता को मेले में शामिल किया है। इसके अलावा अंतर स्कूल व कालेज की विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं।

पारंपरिक परिधानों में रैंप पर कैट वॉक
राज्य स्तरीय मेला जोगिन्दरनगर में पहली बार आयोजित हो रहे फैशन शौ के पहले दिन शनिवार को पारंपरिक परिधानों में रैंप पर उतर कर युवतियों ने खूब छटा बिखेरी। स्थानीय राजकीय महाविद्यालय नर्सिंग कालेज और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोगिन्दरनगर की छात्राओं ने विभिन्न पारंपरिक परिधानों में अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरा।

उल्लेखनीय है कि इस फैशन शौ के दौरान प्रतिदिन चार से पांच बजे तक अलग-अलग राउंड आयोजित किए जाएंगे और मिस जोगिन्दरनगर व फर्स्ट तथा सेकेंड रनरअप का चयन कर मेला के अंतिम दिन मुख्यातिथि द्वारा विजेताओं को क्राउन पहना कर सम्मानित
किया जाएगा।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *