मतगणना तक पुलिस अधिकारियों की छुट्टियों पर रोक

शिमला : विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर प्रदेश के मतगणना केंद्रों पर पुलिस का पहरा रहेगा। इसके लिए करीब छह हजार जवान तैनात किए जाएंगे। प्रदेश के जिलों में करीब 2800 अतिरिक्त पुलिस जवान मतगणना के लिए जिलों में भेजे जाएंगे। हिमाचल प्रदेश में 8 दिसंबर को विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होंगे।

 

 

 

 

 

 

 

विधानसभा चुनाव की मतगणना होने तक प्रदेश के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां पर रोक लगा दी गई है। प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को अपने स्टेशन पर मौजूद रहने के लिए कहा गया है। विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए प्रदेश की सुरक्षा की स्थिति को ध्यान में रखते हुए पुलिस विभाग द्वारा सभी सुरक्षा प्रबंधों के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

इसके अलावा पड़ोसी राज्यों के साथ लगती सीमा पर 108 बैरियरों एवं एंट्री प्वाइंट को भी सील किया जाएगा। कड़ी सुरक्षा के बीच 59 जगहों पर मतगणना की जाएगी। सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 68 मतगणना हॉल स्थाापित किए गए हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *