जोगिन्दरनगर में केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन

जोगिन्दरनगर : सीटू तथा हिमाचल किसान सभा के सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोगिन्दर नगर में केंद्र व राज्य सरकार की मजदूर व किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ तथा मजदूरों व किसानों की मांगों के साथ-साथ जोगिन्दर नगर क्षेत्र की मांगों को पूरा करने की मांग को लेकर आज जोगिन्दर नगर में जोरदार प्रदर्शन किया तथा पूरे बाज़ार से जुलूस  निकालते हुए एसडीएम के प्रांगण में रैली आयोजित की।

इस अवसर पर डीवाईएफआई व एसएफआई की जोगिन्दर नगर इकाइयों ने भी मजदूरों किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए इसमें हिस्सा लिया।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *