एचआरटीसी बस दुर्घटना में 2 की मौत, 20 घायल

शनिवार को कुमारसैन के पास एक एच.आर.टी.सी. की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में करीब 40 से 50 यात्री सवार बताए जा रहे हैं, जिसमें से 2 की मौत हो गई है जबकि कुछ शवों की बस के नीचे दबे होने की आशंका है।

बढ़ सकती है घायलों की संख्या

इस घटना में करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें कुमारसैन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि 26 यात्रियों को बस से निकाल लिया गया है।

भावानगर से धर्मशाला जा रही थी बस

मिली जानकारी के अनुसार यह बस भावानगर से धर्मशाला के लिए जा रही थी। जैसे ही बस कुमारसैन में एस.एस.बी. कैंप के नजदीक पहुंची तो सामने एक आवार पशु आ गया जिसे बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि यह बस करीब साढ़े पांच बजे झाकड़ी से चली थी और करीब साढ़े सात बजे कुमारसैन के पास दुर्घटना का शिकार हो गई।

परिवहन मंत्री ने जताया दुःख

इस घटना पर परिवहन मंत्री जी.एस. बाली ने दुख जताया है और अधिकारियों की टीम मौके के लिए भेज दी है। वहीं स्थानीय प्रशासन के साथ एस.एस.बी. के जवान भी राहत कार्य में जुटे हैं। इस घटना में मरने वालों को आंकड़ा बढऩे की आशंका जताई जा रही है।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *