प्रदेश में 180 स्वास्थ्य संस्थान भी होंगे डिनोटिफाई

हिमाचल सरकार ने अब स्वास्थय संस्थानों पर डिनोटिफिकेशन की कैंची चलाई है। बिजली बोर्ड व बागवानी विभाग के बाद अब स्वास्थय विभाग में पहली अप्रैल, 2022 के बाद खुले या अपग्रेड हुए स्वास्थ्य संस्थानों को डिनोटिफाई करने के आदेश जारी हो चुके हैं। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाषीश पांडा की ओर से इस बारे में आदेश जारी किए गए है।

डिनोटिफिकेशन के आदेश जारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने पहली अप्रैल, 2022 के बाद खुले या अपग्रेड हुए स्वास्थय संस्थानों की लिस्ट तैयार कर दी है। स्वास्थ्य विभाग ने सरकार को 179 स्वास्थ्य संस्थानों की सूची भेज दी हैं, जो अप्रैल, 2022 के बाद खोले गए हैं या अपग्रेड किए गए हैं।

अब अपग्रेड हुए दफ्तर पहले की स्थिति में ही कार्य करेंगे, जबकि नए खोले गए दफ्तरों पर ताले जड़े जा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 179 स्वास्थ्य संस्थानों की सूची में पीएचसी, सीएचसी, एचसी, हैल्थ सब सेंटर, जोनल अस्पताल, रैफरल अस्पताल और जिला अस्पताल शामिल है।

पूर्व की जयराम सरकार के दौरान आठ महीने की इस अवधि में 25 से ज्यादा स्वास्थ्य संस्थानों को अपग्रेड किया गया था। कुछ स्वास्थ्य उपकेंद्र और पीएचसी नए खोले गए थे। इसमें आठ से ज्यादा संस्थान सीएचसी के रूप में अपग्रेड किए गए थे, लेकिन इन सभी को अब बंद कर दिया गया है।

अब चाहे अस्पताल हो या स्वास्थ्य उपकेंद्र, सभी अब पूर्व की स्थिति में ही काम करेंगे। वहीं, उन्हें अपग्रेड करने के लिए कोई नई भर्तियां भी नहीं की गई थीं। इसलिए स्टाफ को युक्तिकरण के जरिए पूर्व की स्थिति में ही इस्तेमाल किया जाएगा।

बिजली बोर्ड के भी बंद हुए हैं दफ्तर

इससे पहले राज्य की सुक्खू सरकार ने बागबानी विभाग में नए दफ्तर बंद किए थे और बिजली बोर्ड में भी कई इलेक्ट्रिकल डिवीजन और सर्किल डिनोटिफाई कर दिए थे। अभी अन्य विभागों में भी इस तरह की कार्रवाई होगी। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा इस फैसले को बदले की कार्रवाई बताते हुए कोर्ट जाने की चेतावनी दे चुके हैं।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *