लाहुल में चलती टैक्सी पर पहाड़ गिरने से 13 लोगों की मौत

जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति के उदयपुर-किलाड़ सड़क मार्ग पर कडू नाला के समीप शुक्रवार को एक बड़ा हादसा पेश आया।

यहां चलती टैक्सी पर पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से 13 लोगों की मौत हो गई। टैक्सी कुल्लू से पांगी जा रही थी। घटना की सूचना मिलते ही तिंदी पुलिस और संबंधित बचाव दल मौके के लिए रवाना हो गए ।

बताया जा रहा है कि उदयपुर-किलाड़ मार्ग पिछले दिन बंद होने के कारण वाहन में सवार सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे। मार्ग खुलने के बाद वे पांगी की ओर रवाना हुए थे, तभी कडू नाला के पास यह हादसा हो गया।

अब तक एक व्यक्ति को घायल अवस्था में मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। अन्य यात्रियों की तलाश और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।

गुम्मा में पत्थर गिरने से एक महिला की मौत 7 घायल

वहीँ मंडी जिला के गुम्मा नामक स्थान पर भी शुक्रवार को सुबह पहाड़ से पत्थर गिरने से एक महिला की मौत हो गई व सात सवारियां घायल हो गई। यह हादसा उस समय पेश आया जब यह गाड़ी कुल्लू से माँ सिमसा के मंदिर जा रही थी। घायलों का जोगिन्दरनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाया गया।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *