कुल्लू की चोटियों पर बर्फबारी, 27 से रफ्तार पकड़ेगा मानसून

हिमाचल प्रदेश में मानसून के बीच राज्य की कई ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। शुक्रवार को राज्य के ऊंचे पर्वतीय इलाकों जिसमें कुल्लू जिला के हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, सार पास, रोहतांग दर्रा और आसपास की ऊंची चोटियां ताजा बर्फबारी के बाद सफेद नजर आने लगी हैं।

मौसम विभाग का कहना है कि 27 जुलाई से मानसून फिर जोर पकड़ेगा। 25 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट रहेगा।

26 जुलाई को मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

27 जुलाई को कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन में यलो अलर्ट रहेगा, जबकि चंबा, कांगड़ा और सिरमौर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

28 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा और कुल्लू में यलो अलर्ट रहेगा। 29 जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *