गाड़ियों की जोरदार टक्कर से सभी सवार घायल

जोगिन्दरनगर : उपमंडल पद्धर की सीमा के अंतर्गत घटासनी के अनंत गेस्ट हाउस के समीप मंडी की तरफ से आ रही डस्टर गाड़ी की घटासनी के पास एक कार के साथ जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें दोनों गाड़ियों में सवार लोगों को चोटे आई हैं।

भिडंत के बाद पड़ी गाड़ियाँ

मंडी की तरफ से आ रही गाड़ी में सवार घायल लोगों को जोगिन्दरनगर अस्पताल में ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार चालक को टांग में गंभीर चोट लगी है, वहीं कार सवार को पद्धर अस्पताल में ले जाया गया है। दोनों गाड़ियों में सवार लोगों का पद्धर व जोगिन्दरनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई अमल में लाई। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी लोकेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि घटना के कारणों की छानबीन की का रही है ।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *