होम

अनुबंध कर्मचारियों को उच्च वेतनमान, राइडर खत्म

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की ओर से पीटरहॉफ में आयोजित मुख्यमंत्री सम्मान समारोह में सीएम जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों के लिए दो बड़ी घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने घोषणा की है कि सभी सरकारी विभागों में 3 जनवरी को दो साल पूरे कर चुके अनुबंध कर्मचारियों को उच्च वेतनमान मिलेगा।

इसके साथ ही राइडर खत्म हो जाएगा। इसके अलावा सभी विभागों में लगे जेओआईटी को भी दो साल पूरे होने पर लिपिक का उच्च वेतनमान दिया जाएगा।

ये दोनों घोषणाएं होते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नारे गूंजने लगे। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि हमारी राइडर को खत्म करने की मांग पूरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *