धर्मशाला में 26 मई को खेला जाएगा आईपीएल का क्वालिफायर-1 मुकाबला

खेल नगरी धर्मशाला और क्रिकेट के दीवानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। देश के सबसे बड़े क्रिकेट आईपीएल का एक बड़ा मैच धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम के हिस्से आया है।

क्रिकेट मैदान धर्मशाला

आईपीएल-2026 के तीन मैच एचपीसीए स्टेडियम में पहले से प्रस्तावित हैं, जो कि 11, 14 और 17 मई को खेले जाने हैं, लेकिन अब एक और बड़ा मैच धर्मशाला के हिस्से आया है, जो आईपीएल के इस सीजन के विजेता का भाग्य तय करेगा।

जानकारी के अनुसार BCCI ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाएगा, जबकि क्वालीफायर 26 से शुरू होगा।

खुशी की बात यह है कि प्लेऑफ मुकाबलों के शेड्यूल के जारी होते ही हिमाचल की लोटरी लग गई है, क्योंकि आईपीएल 2026 का पहला प्लेऑफ मुकाबला यानी क्वालीफायर-1 धर्मशाला के एचपीसीए (HPCA) स्टेडियम में 26 मई को खेला जाएगा।

इसमें पॉइंट्स टेबल की टॉप-2 टीमें आमने-सामने होंगी। इसके बाद टूर्नामेंट चंडीगढ़ के न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शिफ्ट होगा।

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *