होम

मातृशक्ति को आगे लाना मेरा लक्ष्य : प्रकाश राणा

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मच्छयाल के मेला मैदान में शनिवार को महिला सम्मान सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया। इस महिला सम्मेलन की अध्यक्षता विधायक प्रकाश राणा व उनकी धर्मपत्नी व प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा सदस्य रीमा राणा ने की।

महिला सम्मेलन में विधायक प्रकाश राणा

 

 

 

 

इस समारोह में जोगिन्दरनगर की 19 पंचायतों के महिला मंडलों ने भाग लिया. महिला मंडलों द्वारा विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं जैसे रस्सा कस्सी , म्यूजिक चेयर आदि खेलों के अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

विधायक प्रकाश राणा ने प्रतियोगिता में विजेता टीमों इनाम राशि वितरित कर सम्मानित किया। विधायक राणा ने कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि आज लोगों को पता चल गया है कि विधायक प्रकाश राणा क्षेत्र के लोगों के लिए क्या- क्या करने आया है।

विधायक ने कहा कि हमारा उद्देश्य मातृशक्ति को आगे लाना है। उन्होंनें कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से आज समूचे क्षेत्र का विकास हो रहा है। इस मौके पर विधायक प्रकाश राणा ने कार्यक्रम में पहुंचे 19 पंचायतों के  सभी महिला मंडलो को कैलेंडर व शॉल देकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *