होम

जिन्दगी की जंग लड़ रहे प्यार चंद की करें आर्थिक मदद

जोगिन्दरनगर : कहते हैं कि ज़िंदगी कभी भी किसी भी ओर अपने क़दम मोड़ लेती है। कुछ ऐसा ही हुआ है  जोगिन्दरनगर उपमंडल के रहने वाले प्यार चंद के साथ। प्यार चंद 47 साल के हैं और बस्सी पंचायत में मनोह गाँव के एक ग़रीब परिवार से ताल्लुक़ रखते हैं.
जिन्दगी की जंग से जूझता प्यार चंद
प्यार चंद इन दिनों चंडीगढ़ में ज़िंदगी की जंग लड़ रहे हैं। प्यार चंद वहाँ कुछ समय पहले तक एक होटेल में छोटी सी नौकरी कर रहे थे। पर एक दिन पूरे शरीर में सूजन आ गई। पीजीआई चंडीगढ़ में जाँच करवाई तो पता चला कि दोनों किडनियां ख़राब हो चुकी हैं। अब डॉक्टरों का कहना है कि उनके किडनी ट्रांसप्लांट के लिए चार से छ लाख रु. की ज़रूरत है।
अभी वो किसी तरह एक-एक दिन निकाल रहे हैं। हफ़्ते में दो बार उनकी डायलिसिस होती है। उनकी मुश्किल ऐसे भी बढ़ी कि पिछले दिनों इसी बीमारी के दौरान उनकी नौकरी भी छूट गई।
घर में दो छोटे बच्चे हैं और इस परिवार का न तो कोई BPL कार्ड है और न ही कोई दूसरी आय का साधन। हां हिम केयर हेल्थ कार्ड है, जो PGI चंडीगढ़ में बहुत काम नहीं आता। यानी न के बराबर।
अब इस परिवार को मदद की आस हिमाचल के समाजसेवियों, आम नागरिकों, नेताओं, पार्टी कार्यकर्ताओं और कारोबारियों से ही है। यानी किसी तरह इस परिवार की मदद की जाए। जिससे न सिर्फ़ एक ज़िंदगी बचे। बल्कि इस परिवार के लिए भी आर्थिक मदद पहुँचे, ताकि पियार चंद का इलाज करवा कर एक डूब रहे परिवार को बचाया जा सके।
आप चाहें तो नीचे दिए गए उनके खाते में कुछ पैसे डाल कर मदद कर सकते हैं। आपसे विनम्र निवेदन है कि आप मानवीय संवेदना रखते हुए इनका आर्थिक सहयोग करें।
धन्यवाद
नाम- प्यारचंद पुत्र- स्वर्गीय श्री राम सिंह गाँव- मनोह
डाकघर- बस्सी तहसील- जोगिंदर नगर
फ़ोन नंबर-सीमा देवी:-फ़ोन नम्बर:-7559640208
प्यार चंद फ़ोन नम्बर:-7560058265
अकाउंट नंबर Punjab National Bank
PIAR CHAND
A/C- 6307000100007174
IFC- IFC- PUNB0630700

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *