चरस के साथ कांगड़ा के दो युवक गिरफ्तार

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर पुलिस ने नाके के दौरान शुक्रवार को दो युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के प्रवेशद्वार गुगली खड्ड के पास वाहनों की चेकिंग जा रही थी . उसी समय मंडी की ओर से एक बाइक आई जिसमें दो युवक सवार थे.

पुलिस ने जब बाइक को रोक कर कागज मांगे तो दोनों युवक घबरा गए. पुलिस ने जब बाइक की चेकिंग की तो बाइक से 503 ग्राम चरस बरामद हुई. दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें से एक युवक घुरककड़ी जिला कांगड़ा व दूसरा रजियाणा तहसील नगरोटा बगवां का रहने वाला है. थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने मामले की पुष्टि की है.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *