बल्ह पंचायत में कल लगेगा फ्री आयुर्वेदिक मेडिकल कैम्प

जोगिन्दरनगर : जोगिन्दरनगर उपमंडल के तहत बल्ह पंचायत में कल शुक्रवार दिनांक 24 सितम्बर को आयुष विभाग की ओर से फ्री आयुर्वेदिक मेडिकल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. इस कैम्प में स्थानीय पंचायत वासी इस मेडिकल कैम्प का लाभ उठा सकते हैं.

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

यह मेडिकल कैम्प बल्ह गाँव के सामुदायिक भवन में लगेगा जिसमें आँख,कान,त्वचा,सर्जरी,मेडिसिन व गायनी की सुविधाएँ लोगों को मिलेगी. बल्ह पंचायत के प्रधान व स्थानीय युवक मंडल ने समस्त पंचायत वासियों से आग्रह किया है कि सभी लोग इस कैम्प का लाभ उठाएं.

होम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *